फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक पर बड़ा प्रहार: दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल STF, दायरे में UPSC से NTA तक सभी प्रमुख परीक्षाएं

Fri, 24 Jul 2026 10:09 PM IST
विकास कुमार सचिन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह नवगठित एसटीएफ हाल ही में लागू हुए 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' के तहत पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धोखाधड़ी के मामलों की जांच करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और धांधली के मामलों पर कड़ी नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच के अधीन एक नई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया है, जिसे विशेष रूप से परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन

नए कानून के तहत होगी कार्रवाई
यह नवगठित एसटीएफ हाल ही में लागू हुए 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' के तहत पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धोखाधड़ी के मामलों की जांच करेगी।

इन बड़ी परीक्षाओं की करेगी जांच
एसटीएफ के अधिकार क्षेत्र में देश की कई प्रमुख परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के मामले शामिल होंगे। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
-संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
-कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
-रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)
-बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
-राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)
-अन्य सभी अधिसूचित सरकारी प्राधिकरण
 
विज्ञापन

त्वरित न्याय पर रहेगा जोर
पेपर लीक गिरोहों का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ, एसटीएफ का एक प्रमुख कार्य अभियोजन एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना भी होगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे मामलों की अदालतों में त्वरित सुनवाई हो सके, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों में कानून का खौफ पैदा हो।

इस कदम को छात्रों के हितों की रक्षा और देश की भर्ती व प्रवेश परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें