फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में संदिग्ध हालात में मिला इंस्पेक्टर का शव, पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ, पड़ताल जारी 

Sat, 06 Jun 2020 06:04 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उतर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में शनिवार शाम दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का शव कार में संदिग्ध हालात में मिला। कार रामपुरा मेन रोड पर एक दुकान के बाहर पार्क थी। कार के अंदर चालक सीट पर इंस्पेक्टर अचेत थे। दुकानदार के नौकर ने काफी समय तक कार खड़ी देखकर अपने मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त विशाल खानवलकर (49) के रूप में हुई।

विज्ञापन


विशाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती लोधी कॉलोनी स्थित दफ्तर में थी।  शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। विशाल की मौत कैसे हुई, इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही विशाल की मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।  

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले विशाल खानवलकर अपने परिवार के साथ शालीमार बाग के यू एंड वी ब्लॉक में रहते थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। विशाल 1998 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे रामपुरा की एक दुकान के बाहर विशाल ने अपनी हरियाणा नंबर की कार लाकर खड़ी की थी। इसके बाद से लगातार उनकी कार वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन


दुकान पर काम करने वाले नौकर ने शाम 4 बजे भी जब कार खड़ी देखी और विशाल को चालक सीट पर अचेत देखा तो उसे संदेह हुआ।  उसने मामले की सूचना अपने मालिक को दी। शाम करीब 4.20 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कार का इंजन बंद और गाड़ी अनलॉक मिली।

पुलिस ने विशाल को तुरंत जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  लोकल पुलिस के अलावा जिले की क्राइम टीम ने कार से साक्ष्य जुटाए हैं, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें