फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 करोड़ की हेरोइन के साथ 6 गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 20 किलो मादक पदार्थ बरामद

Tue, 22 Jan 2019 05:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 6 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश कर अलग-अलग जगहों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 किलो हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 80 करोड़ बताई जा रही है। हेरोइन म्यांमार से कोलकाता आती थी और कोलकाता से देश में सप्लाई होती थी। आरोपियों ने मादक पदार्थ की सप्लाई के लिए कार और ट्रक में विशेष जगह बना रखी थी। सभी आरोपी अनपढ़ और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन


सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक और कुलदीप सिंह की टीम को जानकारी मिली रही थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह पश्चिमी बंगाल, यूपी, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय है। बदमाश पश्चिमी बंगाल के एक सप्लायर से हेरोइन लाते हैं। वह हेरोइन के रॉ-मेटेरियल को म्यांमार से मंगाता है। करीब चार महीने की जांच की बाद आरोपियों की पहचान हुई। छानबीन के दौरान 18 जनवरी को 5 किलो ड्रग्स के साथ बरेली निवासी मौसम अली (30), छोटे लाल (55) और गांव भरतपुर, बदायूं (यूपी) निवासी संजय (36) को गिरफ्तार किया गया। कार सवार तीनों आरोपी निरंकारी सरोवर दिल्ली में खेप देने आए थे।

मादक पदार्थ छिपाने के लिए तीनों ने एरिग्टा कार में स्पीड मीटर व पीछे की सीट पर हैंडरेस्ट के नीचे विशेष जगह बना रखी थी। इनसे पूछताछ के बाद 19 जनवरी को बिनवर, बरेली से बदायूं निवासी जलील खान (50) को गिरफ्तार कर लिया। मौसम अली, छोटेलाल व संजय बरेली निवासी जलील और मुस्तिकम से खेप लेते थे और यूपी, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन


वहीं इसी टीम ने रविवार को ड्रग्स तस्करी करने वाले एक अन्य गिरोह का पर्दाफाश कर बरेली निवासी साजिद अली (32) और शाकिर (27) को रिठाला रोड, रोहिणी से गिरफ्तार किया। ये ट्रक से मादक पदार्थ की खेप दिल्ली में देने आए थे। इनके पास से 15 किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने हेरोइन को छिपाने के लिए ट्रक में विशेष जगह बना रखी थी। बरेली निवासी रासिद के कहने पर दोनों 4-5 वर्षों से इस धंधे को कर रहे थे। सेल की टीम गिरोह सरगना को पकड़ने के लिए बरेली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें