फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 332 करोड़ की हेरोइन के साथ 10 गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 12:28 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली की स्पेशल पुलिस को शुक्रवार सुबह उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने 83 किलोग्राम हेरोइन के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब्त किए गए 83 किलो हेरोइन की अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 332 करोड़ रुपए है। इस तरह देखा जाए तो यह पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

विज्ञापन


कल बरामद हुई थी 2.25 करोड़ की इत्र और अगरबत्ती बनाने में इस्तेमाल लकड़ी
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री के बैग से इत्र और अगरबत्ती बनाने में उपयोग की जाने वाली लकड़ी बरामद की। बरामद 45 किलो लकड़ी की कीमत सवा दो करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसे यात्री बहरीन ले जाने की कोशिश कर रहा था।

सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रहा है। यात्री की पहचान असम निवासी मोहम्मद हफीजुल रहमान के रूप में हुई। अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीव अधिनियम के तहत लकड़ी का निर्यात गैर-कानूनी है।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, 13 मार्च की देर रात तीन बजे सीआईएसएफ की इंटेलिजेंस टीम एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों की जांच कर रही थी। एक यात्री के बैग की जांच के दौरान एक्सरे मशीन पर कुछ संदिग्ध चीज दिखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें