फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : सूचना मिलने से पहले पुलिस ने हत्या की गुत्थी, पूछताछ में युवक ने कबूला दोस्त की हत्या का जुर्म

Thu, 23 Jul 2020 09:18 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने से पहले ही छावला इलाके में युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। एक युवक के कपड़े पर खून के धब्बे देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। युवक से पूछताछ करने पर उसने दोस्त की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है और उसने गाली देेने पर गुस्से में लोहे की रॉड से पीटकर अपने दोस्त की हत्या की थी। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि छावला थाने में तैनात सिपाही रामस्वरूप और सिपाही जितेंद्र बुधवार दोपहर गंदे नाले के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर संदिग्ध हालत में टहल रहे एक युवक पर पड़ी। उसके कपड़े पर खून का धब्बा लगा हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी है और शव को ठिकाने लगाने के बाद नाले पर खून का धब्बा धोने आया था। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीतू बताया। वह अपने दोस्त भूपेंद्र के साथ गोयला विहार में रहता था। कमरे पर किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। भूपेंद्र के गाली देने पर उसने गुस्से में उस पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के बाद वह भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक खंडहर से मृतक का शव और कमरे से रॉड बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें