अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक महिला की मॉर्फ्ड (बदली हुई) तस्वीरों से जुड़े पुराने मामले में सीजेपी नेताओं को नए नोटिस जारी किए हैं। सूत्रों ने रविवार को बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं को ये नोटिस भेजे हैं। यह मामला महिला की तस्वीरों को मॉर्फ करके आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने और उन्हें ऑनलाइन फैलाने के आरोपों से जुड़ा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले महिला की याचिका पर सीजेपी नेताओं को नोटिस जारी किए थे और पुलिस को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था।