फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने MAX अस्पताल को भेजा नोटिस, मांगा तीन दिन में जवाब

Mon, 04 Dec 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
max hospital
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मैक्स अस्पताल में जीवित नवजात को मृत बताकर परिजनों की सौंपने के मामले में अस्पताल प्रशासन को नोटिस दिया है। पुलिस ने मामले में अस्पताल प्रशासन से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। वहीं, अस्पताल से जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को मंगलवार तक जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम से जुड़े दस्तावेज, वीडियो रिकॉर्डिंग, घटना वाले दिन डॉक्टरों की ड्यूटी, कर्मचारी की जानकारी, रजिस्टर और पीड़िता का मेडिकल ब्यौरा मांगा गया है।

जांच में जिसकी भी लापरवाही सामनेे आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सारे कागजात मिलने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों से पूछताछ होगी। इसके लिए दो टीमेें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल को सील करने और डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवारवाले अब भी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं। दूसरी तरफ, पीतमपुरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

यह है मामला 

max hospital
पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवारवालों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बच्चे के चाचा दीपक ने कहा कि जब तक अस्पताल व डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वह धरने पर बैठे रहेंगे। 

गत बृहस्पतिवार को शालीमार बाग अस्पताल में भर्ती वर्षा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। दोनों समय से पूर्व पैदा हुए थे। डॉक्टरों ने बच्ची को तुरंत मृत घोषित कर दिया, जबकि लड़के की हालत गंभीर बताकर उसके इलाज में 45 लाख का खर्च आने की बात कही।

परिवारवालों ने दूसरे अस्पताल में जाने की बात कही तो लड़के को भी मृत बताकर दोनों शवों को पैक कर परिवार के हवाले कर दिया। श्मशान जाने के दौरान एक पैकेट में हलचल हुई। देखने पर पता चला कि लड़का सांस ले रहा है। परिवारवालों ने उसे तुरंत पीतमपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें