दिल्ली पुलिस ने अपनी 10 टॉप टेन मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची बढ़ाकर जब 20 की गई तो उसमें दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन का नाम भी शामिल किया गया है। रामवीर शौकीन पर गैंगस्टर नीरज बवाना के साथ मिलकर कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है।
वह लंबे समय से फरार है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के कहने पर पूर्व विधायक को इस सूची में शामिल किया गया है। बताते चले कि रामवीर शौकीन पर बीते साल ही मकोका के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
उस पर एक आपराधिक सरगना के साथ शामिल होने का आरोप है। इस सरगना को उसका भांजा नीरज बवाना चलाता है। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस सप्ताह यह नई सूची थानों समेत सभी यूनिट को दे दी जाएगी।