फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने 20 दिन में 46 परिवारों के चेहरों पर लौटाईं खुशियां

Tue, 01 Oct 2019 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर - फोटो : दिल्ली पुलिस वेबसाइट
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिले के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने कई राज्यों से लापता बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पिछले 20 दिनों के भीतर 46 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया है। 

विज्ञापन


अपने बच्चों को पाकर परिवार के लोग बेहद खुश है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इस साल जिले की एएचटीयू ने कुल 217 बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाया है।

उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि ऑपरेशन मिलाप के तहत पिछले काफी समय से पुलिस की टीम बाल आश्रय, शेल्टर होम व अन्य जगह रह रहे बच्चों को उनके परिवार से मिलवाने का प्रयास करती है। 

पुलिस ने इन बच्चों से मिली थोड़ी बहुत जानकारी की मदद से गांव के सरपंच, मुखिया, चौकीदार व स्कूलों के प्रिंसिपल से पूछताछ कर छानबीन की। गूगल की मदद भी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें