फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की जूते चोरी की FIR

Wed, 06 May 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने अनोखी एफआईआर दर्ज की है। कालकाजी थाने में कालकाजी मंदिर के बाहर से जूते चोरी होने की एफआईआर दर्ज की गई है। कानपुर का एक परिवार कालकाजी मंदिर में मुंडन करवाने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिछले कुछ दशकों में दिल्ली पुलिस ने इस तरह की अनोखी एफआईआर दर्ज कर मिशाल पेश की है। एक समय था जब दिल्ली पुलिस के थानों में मामूली चीजों की एफआईआर दर्ज कराना आसान नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस के  मुताबिक 124/5बी, ब्लॉक-11, गोविंदपुरी, कानपुर यूपी निवासी आंसूल गुप्ता दिल्ली निवासी अपने साले के साथ रविवार सुबह 11 बजे कालकाजी मंदिर मुंडन कराने आए थे। उन्होंने मंदिर के पास बैठने वाले राजेंद्र के पास पांच-छह जोड़ी जूते रख दिए। आंसूल ने राजेंद्र को बोला था कि उसके जूते नए हैं इसलिए संभालकर रखना। आंसूल ने अपने मोबाइल से जूते-चप्पल व राजेंद्र की वीडियो भी बना ली थी। जब वह मुंडन कराकर वापस आए तो परिवार के अन्य सदस्यों के जूते तो मिल गए मगर आंसूल के नए जूते गायब थे। इसके बाद राजेंद्र की तलाशी ली गई, मगर जूते नहीं मिले।

आंसूल ने राजेंद्र को पकड़ लिया और उसे नेहरू प्लेस चौकी इंचार्ज कर्मवीर मलिक के पास ले गए। कालकाजी थानाध्यक्ष पुनीत इस्सर की देखरेख में एफआईआर दर्ज की गई। आंसूल ने वीडियो क्लिप भी पुलिस को दे दी। इस वीडियो में राजेंद्र हाथ हिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। जब राजेंद्र से पूछताछ की गई, जब उसने कुछ नहीं बताया तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (अमानत में खयानत) की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें