सीएम आतिशी रोड शो के बाद नहीं भर सकी थीं पर्चा
आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में बीते सोमवार को नामांकन रैली की थी। लेकिन बिना पर्चा भरे लौट गईं थी। सीएम आतिशी देरी से नामांकन करने पहुंची थीं। जिसकी वजह से वापस जाना पड़ा। रोड शो से पहले उन्होंने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद गिरी नगर गुरुद्वारा पहुंची और मत्था टेका था। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनके साथ करीब डेढ़ किलोमीटर के मेगा रोड शो में शामिल हुए थे।
वहीं उनकी रैली में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान सिसोदिया ने कहा था कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है। दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए एक साझा लड़ाई जैसी है। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये चाहिए थे, जो उन्हें मिल गए हैं। दिल्ली और देशभर से करीब 350 लोगों ने पैसे दिए हैं। वहीं इस दौरान सीएम आतिशी ने कहा था कि उन्होंने कालका माता से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद कालकाजी और दिल्ली के लोगों पर बना रहे।
सीएम आतिशी ने किया था कालकाजी में मेगा रोड शो
सीएम आतिशी मेगा रोड शो गिरी नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद शुरू हुआ था। ये रोड शो गिरी नगर गुरुद्वारा से शुरू हुआ और इसके बाद सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ था। ये रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा था। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।