फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू यादव पर हमला, पुलिस ने की FIR दर्ज: प्रेसवार्ता में फेंकी थी चप्पल, श्रीराम के फोटो का अपमान करने आरोप

Mon, 03 Aug 2026 12:49 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रेस वार्ता में पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने का आरोपी युवक सुमित (34) बुलंदशहर का निवासी है। सुमित गाजियाबाद में लोहे का कार्य करता है। प्रेस वार्ता के दौरान सुमित और उसका साथी हैप्पी मौजूद थे। पूर्णिया सांसद इससे पहले संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर भगवा कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
पप्पू यादव पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रविवार को आवास के सामने प्रेसवार्ता कर रहे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर एक युवक ने भगवान राम के अपमान का आरोप लगाकर चप्पल फेंक दी। हालांकि, चप्पल पप्पू यादव से दूर गिरी। आरोपी युवक और उसके साथी को सांसद के समर्थकों ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 221/121(1)/132/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

प्रेस वार्ता में पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने का आरोपी युवक सुमित (34) बुलंदशहर का निवासी है। सुमित गाजियाबाद में लोहे का कार्य करता है। प्रेस वार्ता के दौरान सुमित और उसका साथी हैप्पी मौजूद थे। दोनों क्रेटा गाड़ी से आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों बुलंदशहर से दिल्ली में क्रेटा गाड़ी ठीक कराने आए थे। हंगामे के दौरान सांसद के समर्थकों ने दोनों से जमकर मारपीट कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

संसद में पप्पू यादव ने चंदा चोरी का नाटकीय रूप किया था पेश
पूर्णिया सांसद इससे पहले संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर भगवा कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा में हैं। प्रदर्शन में उन्होंने चढ़ावे की कथित चोरी को दिखाने वाला नाटकीय प्रदर्शन किया था। इस मामले को लेकर सियासी विवाद बढ़ा था और एफआईआर भी दर्ज हुई।

चप्पल फेंकने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर पप्पू यादव की प्रेस वार्ता और उनपर चप्पल से हमले का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में सांसद से एक युवक पूछ रहा है कि आपने संसद में राम मंदिर में चंदा चोरी के नाटकीय घटनाक्रम के दौरान भगवान राम की फोटो को दूसरे सांसद के पैरों के पास क्यों छोड़ दिया था। उन्होंने भगवान राम के अपमान का आरोप लगाया। इस दौरान पप्पू यादव के पास चप्पल आकर गिरी।
विज्ञापन

एफआईआर से नहीं डरने वाले, चाकू से हमले का भी लगाया आरोप
प्रेस वार्ता के दौरान हमले पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और सनातन तथा लोगों की आस्था की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान सांसद ने आरोप लगाया कि युवकों के पास चाकू भी था और वह उनपर चाकू से हमला करने आए थे। उन्होंने बताया कि वह किसी भी हमले से डरने वाले नहीं है। इस मामले की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें