दिल्ली पुलिस के परिवार वाले कर रहे प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका यह प्रदर्शन शनिवार(2 नवंबर) को पुलिसवालों और वकीलों के बीच तीस हजारी कोर्ट में हुई हिंसक झड़प के विरोध में है।
सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे पुलिसवालों को मनाने की हर कोशिश विफल हो चुकी है। इस बीच पुलिसवालों के परिजन भी पैदल मार्च करते हुए इंडिया गेट पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग यहां से आईटीओ की तरफ पैदल ही मार्च करेंगे जहां पुलिसकर्मी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह लोग भी पुलिसवालों की रक्षा का सवाल उठा रहे हैं। उनका पूछना है कि आखिर दूसरों की रक्षा करने वालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है। इसके साथ ही इन लोगों ने तीस हजारी कोर्ट में घायल हुए एएसआई पवन को बहादुरी पुरस्कार देने की मांग की। साथ ही पुलिसवालों के मानवाधिकार कहां हैं ऐसे भी प्रश्न पूछे गए। इंडिया गेट पहुंचने से पहले इन लोगों ने नरेला रोड पर भी जाम लगाया।
Delhi: Family members of Delhi police personnel hold protest at India Gate against the clash that broke out between police & lawyers at Tis Hazari Court on 2nd November. pic.twitter.com/bJA4Z42bi2
— ANI (@ANI) November 5, 2019