राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन, नेताओं को हिरासत में लेने और कानून-व्यवस्था के हालात को लेकर दिल्ली पुलिस ने रविवार को पहली बार अपना आधिकारिक बयान दिया। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आज शाम एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई।
सीजेपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें सीजेपी के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। आशुतोष रांका ने कहा कि पिछले 72 घंटों में देश में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है। आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी देश को बचाने और आगे बढ़ाने की है लेकिन वह समझौता कर चुका है। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं।