फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदमाश सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर... दिल्ली में डबल मर्डर केस में था वॉन्टेड; पुलिस को बड़ी कामयाबी

Sat, 14 Dec 2024 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश

सार

दिल्ली पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वह हाशिम बाबा गैंग का कुख्यात शूटर था। उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Delhi Police killed gangster Sonu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का वांछित और 50,000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। अनिल उर्फ सोनू मटका ने कुछ दिन पहले एक कारोबारी को सरेआम मार डाला था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह यूपी स्पेशल टास्क फोर्स और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का वांछित और 50,000 रुपये का इनामी बदमाश सोनू मटका मेरठ जिले के टीपी नगर थाने में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। 

उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, वह हाशिम बाबा गैंग का कुख्यात शूटर था। उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


अक्टूबर में उसने दिल्ली में डबल मर्डर किया था। UPSTF की मेरठ यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है। सोनू के पास से 30 बोर एक पिस्टल, 32 बोर की एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें