17 देशों में छिपे 34 मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर्स
भारत के 34 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स 17 देशों में छिपे हुए हैं। सबसे पहले विदेश भागने वाला डी-कंपनी शुरू करने वाला दाऊद इब्राहिम है। अन्य गैंगस्टर्स ने पाकिस्तान, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, अजरबैजान, जर्मनी, इंडोनेशिया, ब्रिटेन और यूएई आदि में पनाह ले रखी है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 11 मोस्ट वॉन्टेड कनाडा में हैं। इन पर हत्या, जबरन वसूली, टारगेट किलिंग, हथियार तस्करी, टेरर फंडिंग, ड्रग्स तस्करी व फिरौती के कई केस हैं। इन्हें भारत लाने के लिए गृह मंत्रालय ने इंटरपोल की मदद से सभी के नाम पर मोटी इनामी राशि और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवाए हैं।
रेड कॉर्नर नोटिस
सीबीआई की पहल पर विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है। इसमें सीबीआई इंटरपोल की मदद से आरोपी गैंगस्टर्स को उस देश में पकड़ती है। इसके बाद ब्लू कॉर्नर नोटिस खोला जाता है। इसमें उस देश में गैंगस्टर्स के वांछित के फोटो चस्पाए जाते हैं।
कौन कहां
. दाऊद इब्राहिम (पाकिस्तान)-मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में वांटेड। पाकिस्तान के संरक्षण में है।
. गोल्डी बराड़ (अमेरिका)-अमेरिका में बैठे गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई के जरिये पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई थी।
. हरजोत सिंह गिल (अमेरिका)-गोल्डी बराड़ का दाहिना हाथ। अमेरिका में है।
. गुरपतवंत सिंह पन्नू (कनाडा)-कनाडा व अमेरिका की दोहरी नागरिकता है। खालिस्तानी आतंकी गतिविधियों में लिप्त। टेरर फंडिंग, टारगेट किलिंग जैसे केस दर्ज।