फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 4 घंटे हुई पूछताछ, फूट-फूट कर रो पड़ा दाती महाराज

Wed, 26 Sep 2018 04:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज से मंगलवार को फिर पूछताछ हुई। करीब चार घंटे की पूछताछ के दौरान आरोपी दाती महाराज फूट-फूट कर रो पड़ा। पुलिसकर्मियों के सांत्वना देने के बाद भी उसके आंसू थम नहीं रहे थे। पुलिस इस सप्ताह दाती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर देगी।  

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दाती से मंगलवार को चार्जशीट दाखिल करने से पहले आखिरी बार पूछताछ हुई। इस दौरान शाखा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, पुलिस को अभी सीबीआई की सीएफएसएल से शनिधाम के सीसीटीवी की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार्जशीट तैयार हो चुकी है। मंजूरी के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि दाती के खिलाफ आरोप लगाने वाली युवती के बयानों में विरोधाभास है। इस कारण विचार विर्मश किया जा रहा है कि दाती को गिरफ्तार किया जाए या नहीं। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक आरोपी के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें