फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: पटेल नगर में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू को किया गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 10:35 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  दिल्ली के पटेल नगर इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। आरोपी का नाम सदर बाजार-नबी करीम इलाके में हुई एक हिंसक झड़प के मामले में सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सितंबर में सदर बाजार-नबी करीम इलाके में शोभायात्रा के दौरान प्रकाश उर्फ चीनू और विकास कालिया गैंग के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें