फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजस्थान से आकर दिल्ली में दिनदहाड़े करते सेंधमारी, पुलिस ने बावरिया गैंग के चार बदमाश किए गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 02:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया और इनके पास से चोरी के 42 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहचान अजमेर राजस्थान निवासी राम निवास, राम सिंह उर्फ राकेश, सत्य नारायण और चिंकल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक नगर थाना पुलिस ने अजमेर राजस्थान से आकर दिल्ली में सेेंधमारी करने वाले बावरिया गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 42 हजार रुपये बरामद किए हैं। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 2 जनवरी को तिलक नगर थाना पुलिस को एक इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में चोरी होने की शिकायत मिली।

विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद चोरी का केस किया है। थाना प्रभारी विनीत पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ साथ संदिग्ध की पहचान के बाद कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आईएमईआई ट्रैकिंग, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने सात जनवरी को चारों आरोपियों को धर दबोचा।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया और इनके पास से चोरी के 42 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहचान अजमेर राजस्थान निवासी राम निवास, राम सिंह उर्फ राकेश, सत्य नारायण और चिंकल के रूप में हुई है। राम निवासी पर पहले से चार और राम सिंह पर एक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश अजमेर से दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें