फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने मकोका और एनडीपीएस मामलों में वांछित मां-बेटे को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मां बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक संगठित मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा होने और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामलों में वांछित 47 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पहचान नीलम राणा और राहुल राणा (27) के रूप में हुई है, जिन्हें मंगलवार को दिल्ली में उनके संबंधित आवासीय ठिकानों से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि यह इस साल फरवरी में तिलक नगर थाने में दर्ज मकोका के एक मामले और 2021 में ख्याला थाने में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित थे। पुलिस ने बताया कि मकोका का मामला हेरोइन की खरीद और बिक्री में शामिल एक संगठित आपराधिक गिरोह से संबंधित है, जिसमें नीलम के पति और राहुल के पिता राजेश राणा उर्फ बंटी को इसका कथित सरगना बताया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें