दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने एक संगठित क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है और चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह फिशिंग लिंक के जरिए ट्रेडर्स को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने एक क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने एक फिशिंग लिंक के जरिए व्यापारी के डिजिटल वॉलेट का एक्सेस हासिल कर लिया और उससे 4,985 USDT (जो लगभग 5 लाख रुपये के बराबर है) की ठगी की। पुलिस ने ठगी गई पूरी रकम शिकायतकर्ता को वापस दिला दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अतुल मीना (21), जगमोहन मीना (19), नरेंद्र कुमार मीना (22) और मनीष मीना (24) के रूप में हुई है। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं।