पुलिस ने आरोपी शाहरूख को काबू किया। उससे पूछताछ कर पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अमर कालोनी थाने में शाहरुख के खिलाफ ड्यूटी के दौरान हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया है
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में लूटपाट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाश और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शाहरूख को काबू किया। उससे पूछताछ कर पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अमर कालोनी थाने में शाहरुख के खिलाफ ड्यूटी के दौरान हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि तीन मई को श्रीनिवासपुरी इलाके में बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल और कुछ कैश लूट लिया था। जांच क दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में सलमान गैंग का हाथ है। इसी कड़ी में जांच करते हुए पुलिस को 16 जून को पता चला कि एक आरोपी शाहरुख गांधी कैंप, श्रीनिवासपुरी में अपने परिवार से मिलने के लिए आने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी जुटाने के बाद फौरान एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद आरोपी के घर के पास ट्रैप लगा दिया गया। आरोपी को घर के पास दबोच लिया गया। अभी उससे पूछताछ की ही जा रही थी कि उसके परिवार ने पुलिस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को भागने नहीं दिया और उसे थाने ले आई। आरोपी ने तीन मई को हुई युवक के साथ लूटपाट की वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल की है। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।