दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव उस वक्त फूल गए जब एक फोन कॉल से प्रधानमंत्री आवास, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और बंगला साहिब गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी मिली। धमकी देने के बाद आरोपी ने तुरंत फोन बंद कर दिया। हालांकि बाद में यह धमकी झूठी निकली।
दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री आवास, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और बंगला साहिब गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी दी।