फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ आया स्पाइडर-मैन: दिल्ली पुलिस ने काटा 26 हजार का चालान, कार के बोनट पर बैठ बनाई थी रील; निकला पुरानी पापी

Wed, 24 Jul 2024 06:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहने एक शख्स का रील बनाने पर 26 हजार का चालान कटा है। सोशल मीडिया पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को वायरल वीडियो की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
स्पाइडर-मैन का कटा चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रील बनाने के चक्कर में लोग सड़कों पर स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को द्वारका में स्पाइडरमैन की ड्रेस में स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो गया। इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस से हुई तो कार मालिक और चालक पर कार्रवाई करते हुए 26 हजार रुपये का चालान काटा गया। 

विज्ञापन


वहीं, स्पाइडरमैन बने युवक को चेतावनी देकर उसकी काउंसिलिंग करवाई गई। अप्रैल में भी यही युवक एक युवती के साथ स्पाइडरमैन की ड्रेस में बाइक पर स्टंट करते पकड़ा गया था, तब भी चालान काटा गया था।
 

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, बुधवार को एक्स पर एक शिकायत मिली। इसमें बताया गया द्वारका की सड़कों पर घूम रही स्कॉर्पियो के बोनट पर एक युवक स्पाइडर मैन की ड्रेस में बैठा है। जांच के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार को रामफल चौक, द्वारका में रुकवा लिया। 
विज्ञापन


बोनट पर बैठे युवक की पहचान नजफगढ़ निवासी आदित्य (20) के तौर पर हुई, जबकि घटना के समय कार गौरव सिंह (19) चला रहा था। गौरव महावीर एंक्लेव का रहने वाला है। ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना गाड़ी चलाने और सीट बेल्ट नहीं पहनने के तहत कार्रवाई की। कुल 26 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं, आदित्य को फिर से स्टंट न करने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें