फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्र प्रदर्शन: पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर, संसद में भी उठा मामला

Tue, 19 Nov 2019 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

जेएनयू छात्रों द्वारा सोमवार को किए गए प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इनमें से एक एफआईआर किशनगढ़ थाने में और दूसरी लोधी कॉलोनी थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह दोनों एफआईआर निम्न मामलों में दर्ज की गई है- सरकारी काम में बाधा पहुंचाना, धारा 144 का उल्लंघन करना, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होकर प्रदर्शन करना और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को जेएनयू के छात्रों ने हॉस्टल फीस वृद्धि के खिलाफ संसद की ओर कूच किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया था। छात्रों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली की कई वीआईपी सड़कों पर जाम के साथ ही मेट्रो की सेवा भी बाधित हुई थी, जिसके चलते आज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें