फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: महिला कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, गाड़ी में शव मिलने से सनसनी

Tue, 05 May 2020 04:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोधी कॉलोनी इलाके में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में महिला कांस्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है। महिला कांस्टेबल का शव एक गाड़ी में मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक गाड़ी में 32 वर्षीय महिला का शव मिला। जांच पड़ताल में महिला की पहचान दिल्ली पुलिस में कार्यरत रेणु के रूप में हुई है। महिला दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में तैनात थी।

पुलिस महिला के प्रेमी की भी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मनोज नाम के शख्स और रेनू के बीच में प्रेम संबंध थे, दोनों लिव इन में साथ रह रहे थे। मनोज का पहला परिवार गाजिबाद में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनू के सिर में गोली लगी हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें