फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले दिल्ली पुलिस के डीसीपी पर सीबीआई का शिकंजा, पूर्व पत्नी ने की थी शिकायत

Wed, 09 Sep 2020 10:36 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी संजय कुमार सहरावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संजय कुमार पर दिल्ली, अंडमान व निकोबार द्वीप पुलिस सेवा (डीएएनआईपीएस) कैडर में चयन के लिए समान नाम वाले व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप है।
विज्ञापन


संजय कुमार फिलहाल पूर्वी दिल्ली में एडिशनल डीसीपी-2 के तौर पर तैनात हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई टीम ने 2011 बैच के अधिकारी संजय कुमार के पीतमपुरा स्थित घर और डीसीपी ईस्ट कार्यालय में मौजूद कमरे की तलाशी भी ली। 

इस दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज हाथ लगने का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने यह कार्रवाई संजय कुमार की पूर्व पत्नी की तरफ से दी गई शिकायत पर जांच के दौरान कुछ सबूत हाथ लगने के बाद की है। 
विज्ञापन


संजय की पूर्व पत्नी ने उनपर अपने ही जैसे नाम वाले किसी अन्य व्यक्ति के नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के अलावा उसके फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें