फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में पुलिस की भी बढ़ी चुनौतियां, पांच महीने में मास्क न पहनने वाले 1,74,405 लोगों के किए चालान

Tue, 25 Aug 2020 03:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों का पुलिस ने काटा चालान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद देश में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू कर दिया था। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टरों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी यह एक बड़ी चुनौती के रूप में था। पुलिस ने इन पांच महीनों में मास्क से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नतीजतन, दिल्ली पुलिस ने 24 मार्च से 23 अगस्त तक के बीच 1,74,405 लोगों के मास्क न पहनने पर चालान किए, जबकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 20,265 लोगों के चालान किए गए।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही है, जिसके तहत बीते पांच महीनों में पूरी दिल्ली में अब तक 1,97239 फेस मास्क मुफ्त बांट चुकी है। पुलिस सुबह-शाम पार्क में भी जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की हिदायत दे रही है।

इसके अलावा थानों में पीड़ितों की सुनवाई के लिए भी नियमों में बदलाव किया गया है। शनिवार को गोविंदपुरी थाने में सुनवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लांच किया गया। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कोरोना महामारी को देखते हुए इस सिस्टम के जरिए पुलिसकर्मियों और आम लोगों को कोरोना से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की इन 6 स्टेज की व्यवस्था
स्टेज 1 : लोगों के सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था होगी।
स्टेज 2 : सैनिटाइजर मशीन की व्यवस्था की गई है।
स्टेज 3 : थर्मल टेंपरेचर मशीन लगाई है, जो बिना किसी पुलिसकर्मी के ही लोगों के शरीर का तापमान ले लेगी।
स्टेज 4 : ऑडियो-वीडियो इंटरेक्शन सुविधा। पीड़ित लोग कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिसकर्मियों से बात कर सकेंगे।
स्टेप 5 : युवी मशीन लगाई हैं, जो डॉक्यूमेंट के जरिए होने वाले इंफेक्शन को कम कर सकेगी।
स्टेज 6 : इंटरकॉम की सुविधा। यानी, कोई भी आदमी बिना पुलिस वाले के सीधे संपर्क में आए अपनी बात को रख सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें