फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament scuffle: 24 दिसंबर को संसद का दौरा कर सकती है दिल्ली क्राइम ब्रांच, संसद परिसर में झड़प का मामला

Mon, 23 Dec 2024 10:56 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

टीम संसद सचिवालय से मंजूरी का इंतजार कर रही है और जैसे ही उन्हें मंजूरी मिलेगी, वे अपराध स्थल का दौरा करेंगे और सीसीटीवी फुटेज भी देखेंगे। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि टीम दो घायल सांसदों के बयान भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर दर्ज करेगी। 
 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच संसद परिसर में हुई झड़प के सिलसिले में 24 दिसंबर को संसद का दौरा कर सकती है। झड़प में दो भाजपा सांसद घायल हो गये थे। बीआर अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर 19 दिसंबर को संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच आमने-सामने की झड़प में ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत घायल हो गए।

विज्ञापन


भाजपा ने राहुल गांधी पर उन्हें धक्का देने और अपनी पार्टी के अन्य सदस्यों को उकसाने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस नेता ने इस आरोप को खारिज कर दिया। उसी दिन, पुलिस ने मामले के संबंध में राहुल गांधी और अन्य पर मामला दर्ज किया और जांच क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दी। एक पुलिस सूत्र ने कहा कि क्राइम ब्रांच की आईएससी (इंटर स्टेट सेल) की एक टीम को जांच का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि टीम के मंगलवार को संसद में घटना स्थल का दौरा करने की संभावना है।

सूत्र ने कहा, 'टीम संसद सचिवालय से मंजूरी का इंतजार कर रही है और जैसे ही उन्हें मंजूरी मिलेगी, वे अपराध स्थल का दौरा करेंगे और सीसीटीवी फुटेज भी देखेंगे। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि टीम दो घायल सांसदों के बयान भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर दर्ज करेगी। अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में अन्य गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। सिर में चोट लगने से घायल सारंगी और राजपूत को सोमवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक डॉक्टर ने कहा कि दोनों सांसदों की हालत अब काफी बेहतर है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। दोनों नेताओं को आईसीयू में निगरानी में रखा गया और शनिवार को एक वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें