फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी पीए गिरफ्तार, राजस्थान के मंत्री को फोन कर की थी नौकरी की पैरवी

Thu, 23 Jul 2020 01:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह के एक फर्जी पीए को राजस्थान के अलवर जिले के पास से गिरफ्तार किया है। साकेत नाम का यह शख्स खुद को अमित शाह का पीए बताकर धोखाधड़ी करता था।

विज्ञापन


साकेत ने राजस्थान के लेबर मिनिस्टर को अमित शाह का पीए बनकर फोन किया था। उसने एक शख्स को नौकरी पर दोबारा रखवाने के लिए पैरवी की थी।

आरोपी साकेत ने जिसकी पैरवी की थी एक नामी निजी कंपनी में काम करता था और लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी।

पीए की ओर से कॉल आने पर राजस्थान के लेबर मंत्री के दफ्तर से अमित शाह के दफ्तर में फोन कर साकेत के बारे में बताया गया। पता चला कि गृह मंत्री के दफ्तर से ऐसा कोई फोन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद अमित शाह के दफ्तर से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर अलवर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें