फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सिपाहियों पर हमला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस से जरा भी डर नहीं लगता। इसका नतीजा ये है कि तीन दिन के भीतर दूसरी बार दिल्ली पुलिस के सिपाहियों पर जानलेवा हमला हुआ है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब दो बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। इस घटना में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है और उसका इलाज चल रहा है।

घटना पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुई लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस पर लगातार हो रहे हमलों ने राजधानी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ बदमाशों से जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता क्या करेगी।
विज्ञापन

करीब से मारी गोली

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त दोनों पुलिस वाले गश्त पर निकले थे और उन्हें रास्ते में एक ऑटो पर सवार तीन लोगों पर संदेह हुआ। ऑटो रोकने के बाद उन्होंने तीनों से थाने चलने के लिए कहा लेकिन तभी बदमाशों ने गोली चला दी।

अचानक हुए इस हमले की वजह से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और एक सिपाही जगबीर की मौके पर की मौत हो गई जबकि उसका साथी नरेंद्र अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाइक पर गश्त के लिए निकले सिपाहियों को विजय विहार कॉलोनी के एक ऑटो में कुछ लोग दिखे। उनकी हरकतें संदिग्‍ध होने की वजह से पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी और फिर थाने चलने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने बेहद करीब से पुलिसकर्मियों को गोली मार दी और भाग निकले।
विज्ञापन

काफी शातिर थे बदमाश

पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल क‌ी टीमें भी मामले की तहकीकात में जुटी हैं।

माना जा रहा है सिपाहियों पर हमला करने वाले बदमाश काफी तेज और अनुभवी थे। हमले के बाद वे सिपाहियों के हथियार भी साथ ले गए।

बता दें कि शनिवार रात ‌को भी तीन बदमाशों ने कनॉट प्लेस पर पुलिसकर्मियों पर हमला बोला था। हालांकि इस घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ लेकिन बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें