फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की बदमाशों से मुठभेड़, तीन को पकड़ा; रात में चोरी के इरादे से घूम रहे थे

Fri, 01 Aug 2025 10:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिपाही मालवीय नगर थाने में तैनात है। वह रात को मोटरसाइकिल पर पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी तीन लोगों को उसने संदिग्ध हालत में बाइक पर बैठे देखा। सिपाही को देखकर आरोपी भागने लगे। 

विज्ञापन


सिपाह ने उनका पीछा किया। इसके बाद हौजखास इलाके में सीरीफोर्ट रोड पर बदमाशों की बाइक फिसल गई। बदमाशों ने सिपाही के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सिपाही ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच दूसरे पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और तीनों बदमाश पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक तीनों लोग चोरी दिल्ली में चोरी के इरादे से घूम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें