फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: दिल्ली में कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही घंटों में गई जान

Wed, 06 May 2020 06:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के भारत नगर पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल की मंगलवार शाम को कोरोना से मौत हो गई। हालांकि जब उनकी मौत हुई थी तो उनकी कोरोना रिपोर्ट नहीं आई थी, यह रिपोर्ट आज आई है जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कल सोनीपत निवासी कांस्टेबल (31) की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसका इलाज कर दवा दी और उसका कोरोना टेस्ट भी कराया, जिसकी रिपोर्ट आज (बुधवार) आई। हालांकि बुखार आने से पहले उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं देखे गए थे। 

देर शाम जब उसने शिकायत की कि वह असहज महसूस कर रहा है और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो उसे तुरंत आरएमएल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद आई उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बेहद चिंता का विषय है क्योंकि एक ही दिन में तबीयत खराब होने के बाद कोरोना से अचानक मौत होना अब तक सामने नहीं आया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को कांस्टेबल ड्यूटी पर था और कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आए सभी लोगों पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल शादीशुदा था और उसका तीन साल का एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें