फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने घेरा तो हवाई फायरिंग कर भागा सिपाही, मुश्किल से जान बचाई

Sun, 04 Aug 2019 05:15 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हवलदार को लोगों ने पीटा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कालिंदी कुंज इलाके में शुक्रवार रात लोगों से घिर जाने के बाद एक सिपाही को अपने बचाव में हवा में गोली चलाकर भागने पर मजबूर होना पड़ा। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस के मुताबिक सिपाही रात्रि गश्त पर था। इस दौरान उसकी घोषित बदमाश की पत्नी से कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन


एक अन्य महिला ने बेटे के साथ मिलकर सिपाही के साथ बदसलूकी की और उसकी बाइक में तोड़फोड़ की। सिपाही के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घोषित बदमाश घर से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो अगस्त की रात साढ़े बारह बजे सिपाही रामकिशन इलाके में गश्त कर रहा था। गश्त करते हुए वह मदनपुर खादर जेजे कालोनी पहुंचा। जहां वह शराब की गतिविधि को लेकर घोषित बदमाश अशोक को तलाशने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान अशोक की पत्नी व गुड्डी नाम की महिला मिली। दोनों महिलाओं की सिपाही से कहासुनी हो गई। इसी दौरान अंकित नाम का युवक सिपाही से हाथापाई करने लगा।

हंगामा बढ़ते ही वहां काफी लोग जमा हो गए। लोग सिपाही पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप लगाने लगे और उसे घेर लिया। अपने को फंसता देख सिपाही वहां से भागने लगा। लोग सिपाही के पीछे भागे, जिसे डराने के लिए सिपाही ने हवाई फायरिंग कर दी।

सिपाही थाने पहुंचकर घटना की जानकारी आला पुलिस अधिकारियों को दिया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस ने सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें