फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौजकाजी बवालः अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को गृहमंत्री ने लगाई फटकार

Thu, 04 Jul 2019 05:22 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह से मिले अमूल्य पटनायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के हौजकाजी इलाके के लाल कुआं में सांप्रदायिक तनाव और मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को तलब किया। बताया जा रहा है कि घटना से नाखुश गृह मंत्री ने पटनायक को फटकार लगाई है। साथ ही शाह मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। शाह से मुलाकात के बाद पटनायक ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को मामले की स्थिति से अवगत कराया है।  

विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली के हौजकाजी इलाके में यह घटना हुई थी। इलाके में अब हालात सामान्य हैं और दुकानें खुल गई हैं। गृह मंत्री ने बुधवार सुबह पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को संसद भवन तलब किया। केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने के बाद पुलिस आयुक्त ने इसे हालत पर चर्चा के लिए हुई सामान्य बैठक बताया।

उनके मुताबिक, उन्होंने अमित शाह को बताया कि हालात पूरी तरह काबू में हैं। एक नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा गया है और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है। पुलिस ने मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। प्रत्येक समुदाय की ओर से एक-एक एफआईआर, एक मंदिर को तोड़ने को लेकर दर्ज की गई है। 

इलाके में सौहार्द कायम

पुलिस आयुक्त ने मीडिया से कहा कि समय रहते ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। उनका ये भी कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में सौहार्द कायम है। दूसरी तरफ आज हौज काजी स्थित उक्त मंदिर में भी पूजा-अर्चना हुई जिसमें पत्थर फेंकने की बात की जा रही थी।
विज्ञापन

 

हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर 

इस बीच, बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में घटना को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और कोर्ट से इसकी निगरानी करने की मांग की गई है। इसके साथ ही भविष्य में अन्य धार्मिक स्थलों पर इस तरह के हमलों से बचने के कठोर कार्रवाई के साथ उपयुक्त दिशा निर्देश बनाने का भी अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें