फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पार से 'आर्थिक हमला': बांग्लादेश से देश में नकली नोट खपाने वाले गिरोह का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

Thu, 08 Dec 2022 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला नकली नोटों की खेप अपने साथी मुनिश को देने आई थी। इनके पास से 1,97,500 रुपये की कीमत के नकली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी दो वर्षों में दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में 40 लाख रुपये के नकली नोट खपा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बांग्लादेश से काफी मात्रा में नकली नोट आ रहे हैं। नोट बांग्लादेश से बॉर्डर तक फिर मालदा, पश्चिमी बंगाल में आते हैं। यहां से इन्हें दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में खपाया जाता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से मबिया खातून व सहयोगी मुनिश खान को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया है। महिला नकली नोटों की खेप मुनिश को देने आई थी। इनके पास से 1,97,500 रुपये की कीमत के नकली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी दो वर्षों में दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में 40 लाख रुपये के नकली नोट खपा चुके हैं।

विज्ञापन

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाह के अनुसार, सेल में तैनात इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह को सात दिसंबर को सूचना मिली थी कि नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्य बांग्लादेश से नकली नोट लाकर भारत में सप्लाई कर रहे हैं। ये भी सूचना मिली कि मुनीश अहमद आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास नकली नोटों की खेप लेने जाएगा। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह व जितेंद्र की टीम ने यहां पर घेराबंदी की। इसके बाद मालदा निवासी मबिया खातून (35) नकली नोटों की खेप देने आई। जैसे की उसने राजू पार्क, खानपुर दिल्ली निवासी मुनिश अहमद (45) को खेप दी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुनिश के पास से एक लाख रुपये के नकली नोट और मबिया के कब्जे से 97500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। सभी नकली नोट 500 के हैं। मबिया ने पूछताछ में बताया कि वह मालदा में नकली नोटों की खेप एक व्यक्ति से लेती थी। आरोपी दो वर्षों में 10 बार में मुनिश को 40 लाख रुपये के नकली नोट दे चुके हैं। मुनिश ने बताया कि वह दिल्ली, एनसीआर व यूपी में नकली नोट पिछले पांच वर्षों से सप्लाई कर रहा है। उसके खिलाफ नकली नोटों के तीन मामलों समेत कुल चार मामले दर्ज हैं। आरोपी कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें