फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर का गंदा खेल: एक हजार में तय हुआ सौदा, नौ लड़कियां बुलाई गईं, फिर संबंध बनाने को इतने रुपये और मांगे

Sat, 25 Mar 2023 07:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने सूचना के आधार पर नकली ग्राहक स्पा सेंटर में भेजा। हकीकत सामने आने पर पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक के अलावा वहां काम करने वाले दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रीत विहार में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर के कर्मचारी राम सागर (24) और दीपक (20) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक प्रवीन उर्फ टीटू चौधरी को भी पकड़ लिया। पुलिस को नौ लड़कियां भी मिलीं, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। फिलहाल, मैनेजर अजय सिंह फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि शुक्रवार को मॉल की दूसरी मंजिल स्थित ट्रू-बिल्स स्पा और मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। एक टीम का गठन करने के बाद वहां नकली ग्राहक भेजा गया। बातचीत के बाद एक हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद नकली ग्राहक को नौ लड़कियां दिखाने के बाद सेक्स के बदले दो हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए। नकली ग्राहक के इशारे पर पुलिस ने राम सागर और दीपक को पकड़ लिया। यहां दो साल से मसाज सेंटर चल रहा था। इससे पूर्व भी पिछले साल इस मसाज व स्पा सेंटर पर इसी तरह के आरोप लगे थे, तब भी मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें