फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी: 10 दिन में अवैध हथियारों की दूसरी फैक्टरी पकड़ी, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 07:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी जिले के सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने 10 दिनों के भीतर मथुरा में चल रही अवैध हथियार बनाने की दूसरी बड़ी फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी गांव अरनोदा गढ़ी, मथुरा निवासी शिव चरण को गिरफ्तार किया है। फैक्टरी से 14 तमंचे, बंदूक, 350 तमंचे के पुर्जे और भारी मात्रा में मशीनें बरामद की हैं। आरोपी पिछले कई साल से अपने पार्टनर हनवीर उर्फ हन्नू के साथ मिलकर फैक्टरी चला रहा था। करीब एक साल पहले हनवीर ने अलीगढ़ में अपनी दूसरी फैक्टरी बना ली थी। 

विज्ञापन


शिव चरण की फैक्टरी से बनकर बिक रहे अवैध हथियार के मुनाफे में हनवीर का आधा हिस्सा होता था। पुलिस की टीम ने 5 से 8 फुट गहरे पानी को करीब तीन किलोमीटर तक पार कर फैक्टरी तक पहुंची थी। उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि एक सितंबर को अलीगढ़ के जट्टारी पिशावा रोड पर अवैध हथियार की फैक्टरी पकड़ी गई थी। 

हनवीर उर्फ हन्नू को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल दिल्ली के सराय रोहिल्ला में नाबालिग के फायरिंग करने के मामले की कड़ियां जोड़ती हुई टीम अलीगढ़ पहुंची थी। मथुरा की फैक्टरी से दोनों ने कई हजार हथियार बेचे थे। आरोपी पांच से छह हजार में एक तमंचा बेचते थे। 
विज्ञापन


पाले हुए थे दो खुंखार कुत्ते
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि शिवचरण जंगल में अपने साथियों के साथ मिलकर क्या करता था, यह किसी को नहीं पता। उसने फैक्टरी में दो खूंखार कुत्ते पाले हुए थे। वह खुले रहते थे। ऐसे में कोई भी ग्रामीण व अन्य उसकी फैक्टरी के आसपास जाने का भी साहस नहीं जुटा पाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें