फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दक्षिण जिले के एएटीएस दस्ते ने मुठभेड़ के बाद वाहन चोर को गिरफ्तार किया, आरोपी के पैर में गोली लगी

Fri, 25 Apr 2025 09:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आमिर के खिलाफ 27 मामले दर्ज हैं। वह अपनी साथियों के साथ दिल्ली में वाहन चोरी करने आता था और हफ्ते में तीन से ज्यादा वाहन चोरी करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के एएटीएस दस्ते ने बीती रात को मुठभेड़ के बाद बुलंदशहर के वाहन चोर आमिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आमिर के खिलाफ 27 मामले दर्ज हैं। वह अपनी साथियों के साथ दिल्ली में वाहन चोरी करने आता था और हफ्ते में तीन से ज्यादा वाहन चोरी करता था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह लग्जरी कार ही चुराता था। आरोपी ने पुलिस बैरिकेड में टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। इस दौरान बैरिकेड उसकी चोरी की अल्काजार कार में फंस गया ।इसके बाद उसने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड हवा में और एक गोली उसके पैर में मारी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें