फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कागज के कतरन को नोट बताकर ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, सुलझ सकते हैं दो पुराने मामले

Mon, 17 Aug 2020 07:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मेट्रो पुलिस ने कागज के कतरन को नोटों का बंडल बताकर ठगी करने वाले एक बदमाश को उसके नाबालिग भाई के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने ठगी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों ने सीआईएसएफ के एक जवान समेत दो लोगों से ठगी की थी और इनके एटीएम कार्ड के जरिए 90 और 49 हजार रुपये भी निकाल लिए थे। 

पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान बवाना निवासी मोहसिन और नदीम के रूप में हुई है। 17 जून को सीआईएसएफ के एक सिपाही ने टर्मिनल तीन मेट्रो थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि वह छुट्टी खत्म होने के बाद अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। एयरपोर्ट स्टेशन पर दो युवक मिले। जिसमें से एक ने पांच सौ रुपये का एक बंडल दिखाया और मालिक से चोरी कर लाने की बात कही। बातों में उलझाकर दोनों उसका एटीएम कार्ड लेकर चले गए। 

कार्ड के जरिए उनलोगों ने बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पिछले साल दिसंबर माह में भी आरोपियों ने इसी तरीके से एक शख्स के एटीएम से 49 हजार रुपये निकाल लिए थे। जिसका मामला ओखला विहार मेट्रो थाने में दर्ज है। 
स्पेशल स्टाफ की टीम ने जांच शुरू की और घटना की जगह का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसके जरिए पुलिस ने मोहसिन और उसके नाबालिग भाई को पकड़ा। साथ ही पुलिस ने एक शिकायतकर्ता के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया। 

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मोहसिन को जुआ खेलने का शौक है। शौक को पूरा करने के लिए वह अपने दो भाईयों और यामिन नाम के साथी के साथ वारदात को अंजाम देता है। मोहसिन के भाई दानिश को पुलिस ठगी में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और फिलहाल वह जेल में है। पुलिस यामिन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें