फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया सोनू लंगड़ा: परिवार के भरण-पोषण के लिए पूर्व पहलवान बना बदमाश, हत्या-डकैती समेत अन्य कई मामले दर्ज

Sat, 31 May 2025 03:31 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर के पूर्व पहलवान सोनू लंगड़ा को गिरफ्तार किया है।  सोनू लंगड़ा के खिलाफ दुष्कर्म, डकैती और हत्या समेत तमाम अन्य मामले दर्ज हैं। 2017 में हथियार सप्लाई के एक मामले में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
विज्ञापन
arrest demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने सोनू लंगड़ा उर्फ पहलवान (32) को गिरफ्तार किया है। वह राष्ट्रीय स्तर का पूर्व पहलवान रह चुका है। पुलिस के अनुसार, सोनू ने 2013 में सड़क दुर्घटना में पैर गंवाने के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा और अवैध हथियारों की सप्लाई शुरू की। उसे 29 मई को उत्तर प्रदेश के बागपत में उसके पैतृक गांव से पकड़ा गया।

विज्ञापन


गंभीर अपराधों में शामिल
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अपूर्व गुप्ता ने बताया कि सोनू लंगड़ा का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है, जिसमें हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी उल्लंघन जैसे छह गंभीर मामले शामिल हैं। 2017 में हथियार सप्लाई के एक मामले में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।

केबल ऑपरेटर हत्याकांड से खुलासा
2016 में एक केबल ऑपरेटर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध राहुल उर्फ सनी और विकास उर्फ विक्की, रोहिणी में जवाबी हमले की योजना बना रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सोनू लंगड़ा को हथियारों का आपूर्तिकर्ता पाया गया। 
विज्ञापन


परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अपराध शुरू किया
पूछताछ में सोनू ने खुलासा किया कि सड़क दुर्घटना के बाद अपंग होने पर उसने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अपराध शुरू किया। वह स्थानीय गिरोहों से जुड़ा और अवैध हथियारों व शराब के व्यापार में सक्रिय हो गया। पुलिस के अनुसार, वह आठ साल तक छापेमारी के बावजूद फरार रहा, लेकिन अंततः उसे ढूंढ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें