फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने फरार हुए हत्या के दोषी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से मिल चुकी है आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के दोषी विजय कुमार महतो को गिरफ्तार किया है। ये हत्या के मामले में फरार हो गया था। उसे अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुना रखी है। विजय कुमार महतो पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और शस्त्र अधिनियम सहित 14 जघन्य मामलों में शामिल रहा है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त-1 संजीव कुमार यादव ने बताया कि जिला सीतामढ़ी, बिहार निवासी विजय महतो उर्फ विजय कुमार महतो (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी विजय कुमार महतो का गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का लंबा इतिहास रहा है।
विज्ञापन

आरोपी ने रुन्नीसैदपुर थाना कांड को अंजाम दिया था और जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सीतामढ़ी की अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस मामले में आरोपी विजय महतो ने मेडिकल दुकान के मालिक अनिल महतो को निशाना बनाया और उसे बार-बार रंगदारी देने की धमकी दी। जब अनिल महतो ने मांगे गए पैसे देने से इन्कार कर दिया तो विजय महतो क्रोधित हो गया।
विज्ञापन

विजय महतो अपने साथियों के साथ 19 मार्च, 2020 को अनिल की दुकान पर गया और उस पर चार गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में अनिल का एक मददगार भी घायल हो गया। हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें