फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: धरना दे रहे आप विधायक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता बनारस में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में वोट मांग रहे हैं वहीं दूसरी ओर दिल्ली में धरना दे रहे पार्टी विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला शिक्षाधिकारी ने कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे AAP विधायक पर फब्बितयां कसने, धमकी देने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया था।

उधर, विधायक ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके साथ धरना पर बैठी चार महिलाओं और चार साल के बच्चे को भी पुलिस ने रात भर थाने में रखा।
Trending Videos

इसलिए धरने पर बैठे थे AAP विधायक

जानकारी के मुताबिक निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रोहिणी से आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग स्थानीय लोगों के साथ पिछले चार दिनों से प्रशांत विहार स्थित शिक्षा कार्यालय पर धरना दे रहे थे।

विधायक का आरोप है कि निजी स्कूलों की मनमानी की वजह से उनके क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को नर्सरी में दाखिला नहीं मिल रहा है। धरने में विधायक के साथ उनके दो दर्जन से अधिक समर्थक शामिल थे।

शनिवार दोपहर शिक्षा अधिकारी ने प्रशांत विहार थाने में विधायक के खिलाफ जबरदस्ती कार्यालय में घुसकर फब्तियां कसने, धमकी देने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत की।
विज्ञापन

जमानत पर रिहा हुए

शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने देर रात AAP विधायक राजेश गर्ग और उनके दो सहयोगियों सुखबीर सिसोदिया और पंकज को गिरफ्तार कर लिया।

विधायक का आरोप है कि पुलिस ने रात भर उनके सहयोगियों को थाने में रखा। यहां तक की महिलाओं को भी जाने की इजाजत नहीं दी।

प्रशांत विहार थाने की पुलिस ने गिरफ्तार विधायक और उनके दोनों सहयोगियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से तीनों को दस दस हजार रुपये के बांड पर जमानत दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें