फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सस्ती दरों पर एप्पल मोबाइल बेचने का झांसा देकर ठगी, दिल्ली पुलिस ने दो जालसाजों को किया गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2023 09:06 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपी सुल्तान को सेक्टर 20, चंडीगढ़ में किराए के घर से पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी फतेहाबाद हरियाणा निवाली विकास को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर सस्ती दरों पर एप्पल मोबाइल फोन देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, दो पासबुक और एक चेकबुक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तान और विकास के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पिछले साल 28 नवंबर को अंकित नामक युवक ने एनसीआरपी पोर्टल पर एक ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत की। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें एप्पल का मोबाइल फोन सस्ती दरों पर मिल रहा था। उसने एक मोबाइल फोन खरीदने के लिये इंस्टाग्राम आईडी पर एक संदेश भेजा। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को एक अन्य इंस्टाग्राम आईडी पर एक मोबाइल लिंक मिला। 12 दिसंबर को उसको एक वीडियो क्लिप मिला। इसमें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही फोन आपके पास आ जाएगा। इसके बाद उसे क्यूआर स्केन कोड मिला। जिसपर उसे 299 रुपये भेजने के लिए कहा गया। उसने रुपये भेज दिए। 16 दिसंबर को उसे एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे 5200 और फिर 25 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। रुपये भेजने के बाद भी उसे फोन नहीं मिला।

साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। शिकायतकर्ता से संपर्क करके इंस्टाग्राम आईडी,फोन नंबर और पैसों की डिटेल लेकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि गैंग चंडीगढ से ऑपरेट हो रहा है। पुलिस की एक टीम को चंडीगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सुल्तान को सेक्टर 20, चंडीगढ़ में किराए के घर से पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी फतेहाबाद हरियाणा निवाली विकास को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुल्तान इंस्टाग्राम पर रियायती कीमतों पर एप्पल आई-फोन के विज्ञापन पोस्ट करता था। वे ग्राहकों को झांसा देकर आई-फोन देने के नाम पर यूपीआई पेमेंट के जरिए पैसे वसूल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें