फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Sun, 14 Jul 2019 12:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विकासपुरी इलाके में शनिवार रात पुलिस की सूर्या गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने होंडा सिटी कार में सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दीं।

विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों गांव बलंद, रोहतक, निवासी राहुल उर्फ मक्खी (20) और गांव इस्मालिया, सांपला, रोहतक निवासी दीपक (20) को गोलियां लगीं। बाकी बदमाश हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने राहुल के पास से दो पिस्टल और आठ कारतूस, दीपक के पास से एक पिस्टल व आठ कारतूस बरामद किए हैं। एक पिस्टल भी बरामद की गई है। दोनों बदमाशों को टांग में गोली लगने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


राहुल पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। हत्या, जबरन वसूली, हत्या के प्रयास, लूटपाट जैसे मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि शनिवार रात उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश विकासपुरी इलाके में नाला रोड, चंदर विहार कट के पास आने वाले हैं। 8:25 बजे पुलिस ने सफेद होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की।

पुलिस ने पीछा कर रास्ता रोका तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर संजीव व एसआई गोपाल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। बदमाशों ने कई गोलियां चलाईं। खुद को घिरता देख बदमाशों ने कार से उतरकर पुलिस पर गोलियां चलाते हुए भागना शुरू कर दिया।

इसी बीच पुलिस की गोली राहुल व दीपक की टांग में लग गईं। दोनों वहीं गिर गई। बाकी बदमाश फरार हो गए। आरोपियों से चार कुल चार पिस्टल, 16 कारतूस बरामद हुए।

पुलिस की मानें तो राहुल 14 जून को विकासपुरी इलाके में कारोबारी अमित कोचर की हत्या में शामिल था। सूर्या ने अमित से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर उसकी घर से बुलाकर वहीं हत्या कर दी गई थी।

इसके अलावा, करीब आधा दर्जन हत्या, वसूली, लूटपाट और हत्या की कोशिश जैसे मामलों में राहुल शामिल था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की मानें तो सूर्या गैंगस्टर मंजीत महाल का भतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें