फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 10 नकली रबड़ टिकट और पासपोर्ट बरामद

Sun, 14 Aug 2022 01:18 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस बड़ी उपलब्धि मानकर चल रही है। 
विज्ञापन
एम हर्षवर्धन, डीसीपी द्वारका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस को स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिणी द्वारका जिला पुलिस की टीम ने पालम इलाके से चेकिंग के दौरान दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बांग्लादेश के मंत्रालयों के 10 नकली रबड़ टिकट और कई पासपोर्ट बरामद किए हैं। फिलहाल पकड़े गए बागंलादेशी नागरिकों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। 

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पालम इलाके से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई पासपोर्ट और बांग्लादेश के मंत्रालयों के 10 नकली रबड़ टिकट बरामद किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें