बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे शूटर
इन शूटर को विदेश में बैठे नेटवर्क के जरिए जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद इन्हें वारदात को अंजाम देना था। ये शूटर दिल्ली में कई वारदातों में वांटेड थे। इससे पहले भी टारगेट करके फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
अमेरिका में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ चला ऑपरेशन
हाल ही में खबर सामने आई थी कि अमेरिका में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया है। अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एफबीआई ने 7 जुलाई से 'Operation Hard Ball' चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक्शन को 'Operation Hard ball' नाम दिया गया है। ऑपरेशन के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग, उसके सहयोगियों गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
गोल्डी बराड़ पर भी शिकंजा कसने की तैयारी
एफबीआई ने गोल्डी बराड़ पर भी बड़ा एक्शन लिया है। एफबीआई ने उस पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) तक के इनाम की घोषणा की है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम अपराध की दुनिया में दूर तक सुनाई देता है। ऐसे में इन लोगों के गैंग के मेंबर्स को पकड़कर ये साफ मैसेज दिया गया है कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।
कौन है लॉरेंस?
लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत तमाम मामले दर्ज हैं। लॉरेंस इस समय जेल में ही बंद है और जानकार बताते हैं कि वह जेल से ही जुर्म का साम्राज्य चला रहा है। उसके गैंग में तमाम शूटर्स हैं। फिलहाल पुलिस अपने काम में लगी हुई है।