दक्षिण-पश्चिम जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने पिछले 15 वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक ओहिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिल्ली में रहते हुए उसने अपने एक बांग्लादेशी जानकार का आधार कार्ड और ड्राइविंग लाईसेंस अपने पास रख लिया था। इन दस्तावेजों की मदद से उसने अपने भारत के पहचान संबंधित दस्तावेज बनवा लिए थे। आरोपी इन्ही दस्तावेजों की मदद से दिल्ली के अलग-अलग इलाके में नौकरी भी कर रहा था।