फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जितेंद्र गोगी गैंग के चार शूटरों को दबोचा

Sun, 20 Nov 2022 05:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने रविवार को जितेंद्र गौगी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 17 पिस्टल, कई कारतूस और वारदात में इस्तेमाल तीन दोपहिया बरामद किए हैं।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र गोगी गैंग के चार शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन उर्फ मनप्रीत, प्रदीप उर्फ लाला, रोशन और अंकित उर्फ गांधी के रूप में हुई है। आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, जबरन वसूली के 30 से अधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर समेत कुल 17 पिस्टल, कुछ कारतूस और वारदातों में इस्तेमाल तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले थे। उससे पूर्व ही स्पेशल सेल की टीम ने इनको दबोच लिया।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को उनकी टीम को खबर मिली थी कि जितेंद्र गोगी गैंग के शूटर दक्षिण दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आने वाले हैं। खबर मिलने के बाद फौरन एसीपी संजय दत्त, इंस्पेक्टर अनुज कुमार त्यागी व अन्यों की टीम को भीकाजी कामा प्लेस के पास तैनात कर दिया गया। एक स्कूटी पर सवार अमन और अंकित गांधी को टीम ने काबू किया। दूसरी स्कूटी पर सवार रोशन और प्रदीप को एक अन्य टीम ने काबू कर लिया। चारों के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की बात की।

शातिर अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस की पूछताछ में अमन ने बताया कि उसने अपने साथी मुख्तार के साथ मिलकर बिंदापुर इलाके में कपिल नामक युवक को कई गोलियां मारी थी। हमले में कपिल बच गया था। कपिल ने कई साल पहले अमन के दोस्त व मुख्तार के बड़े भाई मुस्तफा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 20 अगस्त को अमन, अंकित व रोशन ने राजौरी गार्डन इलाके में एक महिला से चेन झपटने का प्रयास किया था। लेकिन उनको मौके पर अपनी चोरी की बाइक को छोड़कर भागना पड़ा था। इसके बाद 17 सितंबर को आरोपियों ने सेक्टर-17-18, गुरुग्राम में पंकज नामक युवक की गोली मारकर हत्या की थी। पंकज की रोशन की पत्नी से दोस्ती थी। उसी का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। 18 नवंबर को पुलिस ने अमन की निशानदेही पर मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के पास से एक बाइक बरामद की। बाइक को इन्होंने पंकज की हत्या में इस्तेमाल किया था। आरोपी शराब व जुए के अड्डा चलाने वाले लोगों से जबरन वसूली के लिए उन पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें