फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए छेनू गैंग के गुर्गे: रंगदारी मांग दहशत फैलाने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, सभी इस इरादे से थे पहुंचे

Thu, 01 Sep 2022 10:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार बदमाशों में एक नाबालिग है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्टल, पांच कारतूस व दो चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश छेनू के निर्देश पर इलाके में रंगदारी मांगने आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर छेनू गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक नाबालिग है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्टल, पांच कारतूस व दो चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश छेनू के निर्देश पर इलाके में रंगदारी मांगने आए थे।

विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सादिक, रिजवान, यासीन, शावाज व 16 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार रात छेनू गैंग के बदमाश जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास आने वाले हैं। इसके बाद जाफराबाद थाने की पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान गली से पांच युवक निकल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम को देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा कर सभी बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि पांचों बदमाशों ने बताया कि वह गैंगस्टर छेनू के निर्देश पर काम करते हैं। वह इलाके में हथियारों के बल पर दहशत फैलाने आए थे। बदमाशों पर रंगदारी, हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें